प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (1 फरवरी) को पंजाब में जालंधर के दौरे पर डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे। यहां उन्होंने आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी महाराज के नाम पर रखा। डेरा सचखंड बल्लां में संत निरंजन दास के साथ माथा टेका। संत निरंजन दास के पैर छूकर भाइचारे को सीधा संदेश दिया कि बीजेपी रविदासिया समाज के बारे में सोचती है। यूं तो पीएम का यह दौरा धार्मिक रहा। पीएम ने सीधे तौर पर राजनीति की बात कोई नहीं की, लेकिन वोटबैंक के लिहाज से हर बात कही। इसमें संत रविदास की धरती से आने की बात हो या अयोध्या के एयरपोर्ट का नाम महार्षि वाल्मीकि के नाम पर रखना हो। पीएम ने 33 मिनट के संबोधन में दलित वोटर के गढ़े जालंधर, होशियारपुर का जिक्र किया। रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्लां की संगत दोआबा क्षेत्र में बड़ी संख्या में है। दोआबा की 23 विधानसभा सीटों पर दलित वोटरों का प्रभाव माना जाता है। इन सीटों पर अब तक कांग्रेस का दबदबा रहा है। दलित वोटर्स को साधने के लिए पीएम ने कहीं अहम बातें बीजेपी की नजर कांग्रेस से छिटक रहे दलित वोटर्स पर
पंजाब में कांग्रेस के दलित समाज से जुड़े वरिष्ठ नेता और केंद्र में मंत्री रहे बूटा सिंह पर प्रदेश कांग्रेस प्रधान राजा वड़िंग लेकर की गई टिप्पणी के बाद दलित वोटरों में नाराजगी देखी गई है। अब भाजपा की नजर इसी नाराज दलित वोट बैंक पर टिकी हुई है। वहीं प्रधानमंत्री के इस दौरे के जरिए पंजाब भाजपा खुद को तीसरे फ्रंट के तौर पर मजबूत करने की कोशिश में है। पार्टी हिंदू-दलित-जट्ट सिख वोटरों के समीकरण पर काम कर रही है। पंजाब में पार्टी की स्थिति को देखते हुए फिलहाल भाजपा का लक्ष्य 2027 के विधानसभा चुनाव में इतनी सीटें जीतना है कि बिना उसके विधायकों के सरकार बनाना संभव न हो।
PM मोदी का पंजाब दौरा दोआबा के लिए अहम क्यों दोआबा के सबसे बड़े शहर और पंजाब की राजनीति के केंद्र में मोदी का दौरा पंजाब की राजनीति में मास्टरस्ट्रोक है। पीएम के दौरे से पहले अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल जालंधर के बूटा मंडी में शोभायात्रा में शामिल हो चुके हैं। पंजाब के सभी बड़े नेता डेरा बल्लां जाकर संत निरंजन दास को रविदास जयंती और पद्मश्री मिलने की बधाई दे चुके हैं। आप सरकार भी इससे पहले जालंधर के नौलखा गांव में रातों-रात जमीन खरीद रविदास जी की वाणी के अध्ययन के लिए केंद्र खोलने की घोषणा कर चुकी है। राजनीतिक महिरों का मानना है कि ये सब पंजाब के 32 फीसदी के करीब दलित वोटरों को अपने हिस्से में लाने की एक्सरसाइज है। दलित वोटर्स के प्रभाव वाली 23 सीटें जालंधर, होशियारपुर, कपूरथला और नवांशहर में आती हैं। पीएम की घोषणाओं का केंद्र भी यही सीटें हैं। पीएम के दौरे से बीजेपी को क्या फायदे **************** ये खबर भी पढ़ें.. PM मोदी आज पंजाब में: डेरा बल्लां में पंगत में लंगर खाएंगे, आदमपुर एयरपोर्ट का नाम बदलेंगे, हलवारा एयरपोर्ट का भी उद्घाटन PM नरेंद्र मोदी आज पंजाब के जालंधर आएंगे। गुरु रविदास की जयंती पर PM रविदासिया समाज के सबसे बड़े डेरा सचखंड बल्ला में माथा टेकेंगे। PM जालंधर के आदमपुर एयरपोर्ट पर दोपहर बाद 3 बजकर 45 मिनट पर उतरेंगे। यहां पंजाब की BJP लीडरशिप उनका स्वागत करेगी। इसके बाद पीएम हेलिकॉप्टर के जरिए पठानकोट नेशनल हाईवे पर स्थित डेरा सचखंड बल्लां पहुंचेंगे। PM यहां लगभग 40 मिनट तक रुकेंगे। लंगर छकेंगे और संगत से मुलाकात करेंगे। ((पढ़ें पूरी खबर))


