चतरा| सदर थाना पुलिस ने सोमवार को पिछले कई वर्षों से फरार चल रहे एक फरार वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार वारंटी सदर थाना क्षेत्र के गंधरिया गांव निवासी मो अब्बास का पुत्र मो सदरुद्दीन का नाम शामिल है। उसके विरुद्ध वर्ष 2018 में सदर थाना में दहेज हत्या का एक मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद से वह फरार चल रहा था। न्यायालय ने आरोपी के विरुद्ध वारंट जारी कर रखा था।


