कवर्धा में 64 आदिवासी परिवारों की घर वापसी:पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पैर पखारकर किया स्वागत, वनांचल क्षेत्र में 2 बाइक एंबुलेंस की सौगात

कवर्धा जिले के पंडरिया विधानसभा में वनांचल क्षेत्रों में विकास कार्यों और जनसुविधाओं के विस्तार से प्रेरित होकर आदिवासी परिवार के 64 लोगों ने अपने मूल धर्म में घर वापसी की। विधायक भावना बोहरा ने उनके पैर पखारकर स्वागत किया। 2 फरवरी को ग्राम दमगढ़ में आयोजित जनजातीय गौरव सम्मेलन में इस दौरान विधायक ने वनांचल क्षेत्रों में इमरजेंसी सेवा के लिए विधायक निधि से 2 बाइक एमबुलेंस का शुभारंभ भी किया। इस बाइक एमबुलेंस से छीरपानी व कुई-कुकदुर सहित आस पास के दर्जनों वनांचल, दूरस्थ एवं दुर्गम गांव को इसका लाभ मिलेगा। आपातकालीन समय मे तुरंत स्वास्थ्य सुविधा व अस्पताल तक पहुंच सुनिश्चित होगी जिससे सैकड़ों परिवार को त्वरित उपचार की सुविधा मिलेगी। 185 परिवारों की हो चुकी है घर वापसी बता दें कि लगातार आदिवासी व वनवासी समाज अपनी सांस्कृतिक जड़ों की ओर पुनः लौट रहें हैं। इसे पहले भी विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से वनांचल क्षेत्र नेऊर के आस-पास के गांव से 115 व कुई-कुकदुर क्षेत्र के 70 आदिवासी नागरिकों ने घर वापसी की थी। प्रलोभन देकर कराया गया था धर्म परिवर्तन इस अवसर पर विधायक बोहरा ने कहा कि आदिवासी समाज भारत की प्राचीन सांस्कृतिक परंपराओं का संवाहक रहा है। प्रकृति-पूजा, लोकदेवताओं की आराधना और सामुदायिक जीवनशैली हमारी सनातन परंपरा का अभिन्न हिस्सा है। उन्होंने कहा कि कुछ तत्व भोले-भाले आदिवासी भाई-बहनों को प्रलोभन देकर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन अब जनजातीय समाज स्वयं अपनी अस्मिता और विरासत को पहचान रहा है। घर वापसी किसी पर दबाव नहीं, बल्कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को पुनः स्वीकार करने का स्वैच्छिक निर्णय है, जो भारतीय अस्मिता की रक्षा से जुड़ा हुआ है। 2 बाइक एंबुलेश की मिली सौगात विधायक ने वनांचल क्षेत्रों में बाइक एम्बुलेंस की भी सौगात दी है। जिससे दुर्गम और दूरस्थ इलाकों में जहां सड़क सुविधा सीमित है, वहां बाइक एम्बुलेंस समय पर चिकित्सा सहायता पहुंचाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होंगी। आपात स्थिति में मरीजों तक त्वरित पहुंच सुनिश्चित होगी, जिससे समय की बचत होगी। गर्भवती माताओं, गंभीर रोगियों और दुर्घटना पीड़ितों को प्राथमिक उपचार एवं स्वास्थ्य केंद्र तक शीघ्र पहुंचाया जा सकेगा। वनांचल एवं आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बेहतर, सुलभ और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम मर्सकोले जी ने सभा को संबोधित किया और कहा कि विधायक भावना बोहरा के प्रयासों पंडरिया विधानसभा क्षेत्र का समुचित विकास हो रहा है, इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, वरिष्ठजन, आदिवासी समाज के प्रतिनिधिगण, समाज के सदस्यगण एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *