PM के आने से पहले नवजोत सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ी:बोलीं- काबिल नेताओं की कद्र नहीं; सांसद रंधावा बोले- अच्छा हुआ, छुटकारा मिला

PM नरेंद्र मोदी के पंजाब आने से पहले पूर्व क्रिकेटर और कांग्रेस के पूर्व प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान किया। उन्होंने शनिवार (31 जनवरी) को कहा कि उस कांग्रेस को अलविदा कह दिया है, जहां मेहनती और काबिल नेताओं की बात नहीं सुनी जाती और जहां फैसले निजी स्वार्थों के आधार पर लिए जाते हैं। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग पर निशाना साधा। 8 दिसंबर 2025 को राजा वड़िंग ने उन्हें पार्टी से सस्पेंड किया था। दरअसल, नवजोत कौर कुछ दिनों से पंजाब कांग्रेस के बड़े नेताओं को लेकर डायरेक्ट बयानबाजी कर रही थीं, जिसका पार्टी के अंदर भी विरोध हो रहा था। उधर, सांसद व पूर्व डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा ने डॉ नवजोत कौर सिद्धू के पार्टी छोड़ने पर X (ट्विटर) पर लिखा- अच्छा हुआ, छुटकारा मिला। रंधावा ने भले ही इसमें और कुछ नहीं लिखा पर उनका अटैक सीधे तौर पर डॉ नवजोत कौर सिद्धू पर ही था। गौतलब है कि नवजोत कौर सिद्धू ने सुखजिंदर सिंह रंधावा पर भी आरोप लगाए थे। कांग्रेस छोड़ने के बाद नवजोत कौर की अहम बातें… नवजोत कौर के वह 4 बयान, जिसने कांग्रेस में हड़कंप मचाया…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *