जब अनुभव, शिक्षा और तकनीक एक साथ जुड़ते हैं, तभी पारंपरिक एग्री बिजनेस भी आधुनिक ब्रांड बन सकता है। अब्राहम फूड लिमिटेड समूह से जुड़े और कंपनी के सीएफओ अर्पित गुप्ता की पेशेवर सोच इसी बदलाव की पहचान है। एक फास्ट-ग्रोइंग एफएमसीजी और एग्री प्रोसेसिंग कंपनी के रूप में अब्राहम फूड लिमिटेड किसानों से सीधे खरीद से लेकर एंड कंज्यूमर तक इंटीग्रेटेड वैल्यू चेन पर काम करती है। कंपनी एडिबल ऑयल, दालें, आटा, मसाले और ब्रांडेड पैकेज्ड फूड सेगमेंट में सक्रिय है और इस वर्ष अब तक करीब 100 करोड़ रुपये का टर्नओवर हासिल कर चुकी है, जबकि लक्ष्य लगभग 125 करोड़ रुपये का है। IIM इंदौर के उद्यम संवाद लीडरशिप प्रोग्राम ने अर्पित गुप्ता को रियल बिजनेस केस स्टडी, बेस्ट प्रैक्टिस और एआई आधारित डिमांड फोरकास्टिंग, इन्वेंटरी ऑप्टिमाइजेशन व प्राइस ट्रेंड एनालिसिस की व्यावहारिक समझ दी। दादाजी द्वारा शुरू किए गए इस व्यवसाय को वे अब ब्रांडिंग और आधुनिक नेतृत्व के साथ नई ऊंचाइयों तक ले जाना चाहते हैं।


