अलवर में घर के बाहर खड़ी कपड़ा व्यापारी की कार में बदमाशों ने जमकर तोड़फोड़ की। चोर ब्रेजा कार चोरी करने आए थे। शीशा तोड़कर अंदर भी घुसे लेकिन स्टार्ट नहीं हुई। चोर कार से म्यूजिक सिस्टम, एयर पंप, टूलकिट, राइट साइड की फ्रंट हेडलाइट, डिग्गी कवर, ट्रे, मोबाइल चार्जर, वायर स्टेपनी, कार बिल, पॉल्यूशन सर्टिफिकेट सहित अन्य जरूरी कागजात ले गए। कार की बैटरी निकालने की भी कोशिश की, लेकिन उसमें वे सफल नहीं हो सकें। शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र की स्कीम नंबर-2 में रविवार रात की है। कार में तोड़फोड़ के PHOTOS- व्यापारी को सुबह चला पता व्यापारी देव कोरजानी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर के बाहर आए, तब कार का शीशा टूटा हुआ मिला। अंदर पूरा सामान बिखरा पड़ा था। म्यूजिक सिस्टम पूरी तरह निकला हुआ था और कार के अंदर चारों तरफ टूटे शीशे पड़े थे। व्यापारी ने बताया कि इस मोहल्ले में इस तरह की यह पहली घटना है। इससे पहले कभी चोरी की वारदात नहीं हुई थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। स्कीम नंबर 3 में भी हो चुकी ऐसी वारदात बता दें कि 6 दिन पहले भी इसी तरह की वारदात स्कीम नंबर 3 में एक केमिकल व्यापरी घर के बाहर खड़ी ब्रेजा कार में हुई थी। चोर शीशा तोड़कर अंदर से सामान चोरी कर ले गए थे, जिसका सीसीटीवी भी सामने आया था।


