डौंडी, लोहारा से दोगुनी गुंडरदेही तहसील में 14 लाख क्विंटल धान खरीदी

भास्कर न्यूज | बालोद जिले के 143 खरीदी केंद्रों में 15 नवंबर से 30 जनवरी तक समर्थन मूल्य पर 70 लाख 895.60 क्विंटल धान खरीदी हुई है। जिसकी पुष्टि सोमवार को फाइनल रिपोर्ट जारी कर जिला सहकारी बैंक ने की है। रिपोर्ट के अनुसार जिले के एक लाख 47 हजार 880 किसानों ने धान बेचा है। जो कुल पंजीकृत किसान का 95.33% है। जिला सहकारी बैंक के अनुसार समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए जिले में कुल एक लाख 55 हजार 119 किसान पात्र थे। इस लिहाज से 7 हजार 239 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए। इस सीजन शासन स्तर से 82 लाख क्विंटल खरीदी लक्ष्य तय हुआ था। लक्ष्य से 11लाख 99 हजार 104 क्विंटल कम धान की खरीदी हुई। विभागीय अफसरों का कहना है कि रकबा समर्पण की वजह से भी खरीदी लक्ष्य पूरा नहीं हो पाया। जिले के एक लाख 31 हजार 949 किसानों ने 17 हजार 694.67 हेक्टेयर रकबे का समर्पण किया है। जिला नोडल अधिकारी सीआर रावटे, जिला खाद्य अधिकारी टीआर ठाकुर का कहना है कि जिले के 7 हजार किसान धान क्यों बेच नहीं पाए। इसकी समीक्षा कर रहें है। हर साल कई कारणों से 5 से 6 हजार किसान धान बेच नहीं पाते। गुरूर में बालोद से 4 लाख क्विंटल ज्यादा खरीदी जिला सहकारी बैंक से जारी रिपोर्ट के आंकड़ों पर गौर करें तो बालोद से गुरूर तहसील में 4 लाख क्विंटल ज्यादा धान खरीदी हुई है। बालोद तहसील में पंजीकृत कुल 20 हजार 550 में से 19 हजार 625 किसानों ने कुल 8 लाख 58 हजार 695.60 क्विंटल धान बेचा। इस लिहाज से 925किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए। वहीं गुरूर तहसील में पंजीकृत कुल 28 हजार 143 में से 27 हजार 292 किसानों ने 12 लाख 66 हजार 775.60 क्विंटल धान बेचा। 851किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए। डौंडी, लोहारा, गुंडरदेही में खरीदी की ऐसी रही स्थिति डौंडी तहसील में पंजीकृत 17 हजार 177 में से 15हजार 876 किसानों ने 6 लाख 81 हजार 742.80 क्विंटल धान बेचा। 1हजार 301 किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए। डौंडीलोहारा तहसील में पंजीकृत 17 हजार 707 में से 16 हजार 577 किसानांे ने 7 लाख 37 हजार 780.80 क्विंटल धान बेचा। 1हजार 130किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए। इसी तरह गुंडरदेही तहसील में पंजीकृत 29 हजार 461 में से 28 हजार 398 किसानों ने 14 लाख 35 हजार 266.40 क्विंटल धान बेचा। इस लिहाज से 1 हजार 63किसान एक बार भी धान बेच नहीं पाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *