मजीठिया की रिहाई पर डेरा व्यास Vs CM:डेरा प्रमुख पर CM भगवंत मान के ट्वीट से बिगड़ सकता है आप का गणित

शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से व्यास डेरा प्रमुख बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों की मुलाकात पर CM भगवंत मान के ट्वीट से पंजाब की राजनीति में नया मोड़ आ गया। इधर, डेरा प्रमुख के मुलाकात करते ही मजीठिया को बेल मिल गई, उधर, सूबे में डेरा Vs CM भगवंत मान शुरू हो गया। डेरा व्यास अभी तक राजनीतिक गतिविधियों व बयानबाजियों से दूर रहा है। डेरा प्रमुख के बयान और अब उनके खिलाफ आम आदमी पार्टी के नेताओं की बयानबाजी से विधानसभा चुनाव 2027 में आम आदमी पार्टी का राजनीतिक गणित बिगड़ सकता है। डेरा प्रमुख का बयान जिससे आप ने किया पलटवार दो फरवरी को डेरा राधा स्वामी सत्संग ब्यास के प्रमुख गुरिंदर सिंह ढिल्लों ने नाभा जेल में शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया से मुलाकात के बाद खुलकर उनका समर्थन किया। उन्होंने साफ कहा था कि मजीठिया के खिलाफ सभी आरोप झूठे हैं। उन्होंने कहा कि मजीठिया मेरे दोस्त हैं और रिश्तेदार हैं। इसलिए मैं उनसे मिलूंगा। यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ की गई चर्चा सार्वजनिक नहीं होती। हालांकि उन्होंने राजनीतिक सवालों से दूरी बनाए रखी। मजीठिया पर झूठे केस बयान पर आप ने दी तीखी प्रतिक्रिया आम आदमी पार्टी मजीठिया को जेल में बंद करने को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानती रही है। पंजाब से लेकर गुजरात तक पार्टी मंचों से कहती रही कि जिनका नाम लेने से भी लोग डरते थे उन्हें हमने जेल भेज दिया। डेरा प्रमुख ने जब कहा कि मजीठिया के खिलाफ झूठे केस दर्ज किए गए तो आप ने उनके खिलाफ बोलना शुरू कर दिया। डेरा प्रमुख के बयान के कुछ घंटे बाद मिल गई जमानत डेरा प्रमुख के बयान के कुछ घंटे बाद ही मजीठिया को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल गई। अकाली दल में जश्न का माहौल हो गया। उधर, आप ने डेरा प्रमुख पर हमले जारी रखे। मामले ने तब तूल पकड़ा जब सीएम भगवंत मान ने उनका नाम लिखे बिना एक ट्वीट किया। सीएम भगवंत मान का ट्वीट बिक्रम सिंह मजीठिया को बेल मिलने के बाद पंजाब के सीएम भगवंत मान ने एक ट्वीट किया और लिखा कि चाहे आज की बात हो या कल की, उन अदालतों का भगवान ही रक्षक है जहां (जेल में) मिलने आने वाले लोग ही खुद ‘जज’ बन जाएं। विपक्ष ने इस ट्वीट को सीधे डेरा प्रमुख के साथ जोड़ा क्योंकि उन्होंने मजीठिया पर लगे आरोपों को झूठा बताया था। शिअद नेता अमरदीप ने सीएम से पूछा सवाल अकाली दल के नेता अमरदीप सिंह ने सीएम की पोस्ट पर कहा है कि आज भगवंत मान साहिब ने एक्स पर एक पोस्ट डालकर लिखा कि “मुलाकाती जज बन गए।” इसके जरिए उन्होंने अपनी निराशा सबके सामने जाहिर की। उन्होंने कहा कि वो मुख्यमंत्री भगवंत मान से पूछना चाहता हैं कि वे मुलाकाती नहीं, बल्कि परिवार के सदस्य थे। अमरदीप सिंह ने कहा कि आपके वित्त मंत्री हरपाल चीमा, जो खुद वकील हैं, उन्होंने भी यह कहकर फैसला सुना दिया कि सजा होगी। मैं उन्हें कहना चाहता हूं कि केस स्पेशल प्रॉसिक्यूटर के रूप में अपनी हाजिरी जरूर लगवानी चाहिए, ताकि सच्चाई सामने आ सके। सजा देना अदालतों का काम है। आज सिर्फ न्यायपालिका ही बची हुई है, और आपने उस पर भी कोई कसर नहीं छोड़ी। जिस तरह से इस मामले में मीडिया ट्रायल किए गए हैं, वे सब लोगों के सामने आ चुके हैं। अति का खुदा से बैर होता है बीजेपी के नेता प्रितपाल सिह ने सीएम की पोस्ट के बाद कहा कि अति का खुदा से भी बैर होता है। अब आप रब-रूपी आत्माओं की भी नुक्ताचीनी करने लगे हैं। राधा स्वामी सत्संग ब्यास के मुखिया बाबा गुरिंदर सिंह जी करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र हैं। लेकिन आपको कौन समझाए। डेरा की संगत और पंजाब की जनता इस अपमान का जवाब देगी। डेरा व्यास का पंजाब के तीनों क्षेत्रों में प्रभाव डेरा व्यास का पंजाब के मालवा, दोआबा और माझा तीनों क्षेत्रों में प्रभाव है। डेरा व्यास के अनुयायी हर सीट पर अच्छी खासी दाताद में हैं जो कि किसी भी उम्मीदवार की हार जीत के समीकरण को बिगाड़ सकते हैं। ऐसे में सीएम समेत आप नेताओं का डेरा प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोलना आप के लिए घाटे का सौदा हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *