भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के झंडा चौक पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी

भास्कर न्यूज़|कोडरमा दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को मिली प्रचण्ड बहुमत पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को शहर के झंडा चौक पर आतिशबाजी कर मिठाई बांटी गई। जीत के लिए नरेन्द्र मोदी और जे पी नड्डा जी को हार्दिक बधाई दी। मौके पर जिला अध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि दिल्ली की जनता को भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत से जीत दिलाने के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ,दिल्ली की जनता ने जीत हासिल करा कर यह संदेश पूरे देश की राजनीति को दिया कि झूठ और फरेब की राजनीति ज़्यादा दिन नहीं चलती है। दिल्ली पूरे भारत का आयना है वहाँ सम्पूर्ण भारत के लोग रहते है। दिल्ली का रिजल्ट पूरे देश को सन्देश देता हैं कि राजनीति स्वच्छ और देश हित की करो नहीं तो जनता उखाड़ फेकती हैं । कोडरमा विधायक और प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ नीरा यादव ने दिल्ली के लोगों को भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने के लिए आभार जताया है। कहा कि दिल्ली की जनता ने भरपूर आशीर्वाद और स्नेह दिया, दिल्ली के चौतरफा विकास और यहां के लोगों का जीवन उत्तम बनाने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और दिल्ली की नयी सरकार कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगी। भाजपा नेता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीतीश चंद्रवंशी ने कहा की दिल्ली वासियों ने अपना दिल बड़ा किया यह दिखा दिया कि हम भी दिलवाले हैं। अब गंदगी बर्दाश्त नहीं, अब मक्कारी बर्दाश्त नहीं, अब भ्रष्टाचारी बर्दाश्त नहीं। पिछले 15 वर्षों से जनता को धोखा देते हुए केजरीवाल आम आदमी की आंखों में धूल झोंकते हुए सिर्फ अपनी राजनीति चमका रहे थे और जनता की समस्या यथावत बनी हुई थी। जनता ने आज अरविंद केजरीवाल को नकार कर यह साबित किया की इस भ्रष्टाचारी सरकार को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा डॉ राम सागर सिंह ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल सरकार के शराब घोटाला, स्वास्थ्य घोटाला,शिक्षा घोटाला के सरगना को जेल जाना और जेल से सरकार चलाना अच्छा नहीं लगा और वक्त आने पर वोट के चोट से जवाब दे दिया। केजरीवाल के झूठ,अहंकार और भ्रष्टाचार को शराब के समुद्र में डुबोने का काम किया। मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष प्रकाश राम, महाबीर मोदी, जिला उपाध्यक्ष जूही दास गुप्ता, दिनेश्वर प्रसाद, जिला मंत्री दिनेश सिंह, हरि पंडित, चंद्रशेखर जोशी,राज किशोर प्रसाद, बिजय राम,बिनोद सिंहा, सुधीर सेठ सहित अन्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *