डीग में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनरेगा संशोधन के विरोध में मंगलवार को केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। साथ ही राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को एक ज्ञापन सौंपा।
यह प्रदर्शन प्रदेश अध्यक्ष शिक्षक प्रकोष्ठ अभिमन्यु सिंह भदौरिया के निर्देशन और जिलाध्यक्ष रामस्वरूप प्रभाती के नेतृत्व में किया गया। कार्यकर्ताओं ने मनरेगा में प्रस्तावित संशोधनों पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई। ज्ञापन में प्रमुख मांगों में मनरेगा में राज्य सरकार की 10% और केंद्र सरकार की 90% हिस्सेदारी सुनिश्चित करना शामिल था। इसके अलावा ग्राम सभा द्वारा ही मनरेगा कार्यों का चयन करने और नरेगा मजदूरों की मजदूरी की राशि व कार्य दिवसों को बढ़ाने की मांग भी की गई। इस अवसर पर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश मानौता, मंडल अध्यक्ष विक्रम सिंह एडवोकेट, शिक्षक प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष सोहनलाल, पूर्व पार्षद सोहनलाल भारती, शहर अध्यक्ष श्रीकांत शर्मा, पूर्व पार्षद ओमप्रकाश, परमानंद, सेवादल अध्यक्ष भगवान सिंह, ठाकुर दास, कुनाल सिंह, जमुना लाल और रामकिशोर सूबेदार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।


