तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने युवक को कुचला:टायर पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ा था; इलाज के दौरान दम तोड़ा

कोटा के सिमलिया थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत हो गई। ट्रैक्टर का टायर उसके ऊपर से निकल गया। युवक को घायल हालत में हॉस्पिटल ले जाया गया था लेकिन मौत हो गई। घटना 2 फरवरी शाम 7 बजे के आस-पास की है। परिजनों ने ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ शिकायत दी है। सिमलिया थाना के हेड कॉन्स्टेबल सुरेश चंद ने बताया कि हादसे में राजेश ( 22) ओढ़ बस्ती, नाका के पास गड़ेपान की मौत हुई है। उसके बड़े भाई मुरली ने शिकायत दी है।
ट्रैक्टर का पंचर होने पर सड़क किनारे खड़ा था मृतक के जीजा परवत सिंह ने बताया कि राजेश ट्रैक्टर-ट्रॉली चलाता था। पत्थर खाली कर सोमवार को वापस गांव लौट रहा था। रास्ते में नाके के पास ट्रैक्टर का बैलेंस बिगड़ गया और टायर पंचर हो गया। ट्रैक्टर को सड़क किनारे खड़ा कर हवा चेक करने के लिए उतरा। उस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। ट्रैक्टर का टायर उसके पेट पर चढ़ गया। घायल हालत में उसे कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल लेकर आए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। राजेश के तीन छोटे बच्चे है। सबसे छोटा बच्चा अभी दो महीने का है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *