3 दिन में पानी, वो भी नाली का VIDEO:स्कीम दो से लगते टिटोड़ा मोहल्ले की महिला बोली CM पोर्टल पर शिकायत की

अलवर शहर के स्कीम दो के टिटोड़ा मोहल्ले में नाली का पानी नलों में पहुंच रहा है। एक बार नहीं लगातार पिछले करीब 2 महीने से यही हाल है। दो दिन पहले आए पानी को वापस नाली में बहाना पड़ा। झाग वाला पानी नलों से आता है। बदबू इतनी तेज आती है कि नल खोलना मुश्किल हो गया। जलदाय विभाग के अधिकारियों को शिकायत की। लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ। अब वापस गंदा पानी आने लग गया। टिटोड़ा मोहल्ला निवासी महिला मुस्कान ने बताया कि दो महीने से गंदा पानी आता है। शिकायत के बाद जलदाय विभाग के अधिकारी आते हैं लेकिन देखकर वापस चले जाते हैं। पानी बिल्कुल नाली का पानी है। बदबू भी बहुत आती है। मजबूरी में दो महीने से टैंकर का पानी आता है। दो महीने से पानी ही नहीं भरा है। लेकिन कोई सुनता नहीं है। शिकायत के बाद कर्मचारी आकर चले जाते हैं। पानी गंदा ही आता है। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की है। अब देखते हैं कोई समाधान होता है या नहीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *