देश में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं की वजह से हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है। इसका प्रमुख कारण लोगों को यातायात नियमों की जानकारी नहीं होना और यातायात नियमों की पालना नहीं करना है। इन बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए राजस्थान में भी ट्रैफिक पुलिस की ओर से नवाचार किया जा रहा है। इसके तहत जोधपुर की ट्रैफिक पुलिस की ओर से शहर के प्रमुख चुनाव पर इन दोनों यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। शहर की प्रमुख लोकेशन पर वेरिएबल मैसेज साइन बोर्ड लगाया गया है। जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक दुर्गाराम चौधरी ने बताया कि वेरिएबल साइन बोर्ड मैसेज एक ट्राली के ऊपर लगाया गया है जिसे अलग-अलग चौराहों पर हर दिन लगाया जाता है। इस पर वाहन चालकों से नशे में गाड़ी नहीं चलाने, यातायात नियमों की पालना करने, दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने आदि को लेकर जागरूक किया जा रहा है। हर दिन अलग-अलग लोकेशन पर इसे खड़ा किया जाता है। खास बात यह है कि यह सौर ऊर्जा के माध्यम से संचालित होता है। इसके माध्यम से शहर वासियों को यातायात नियमों की पालना करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए वाहन चलाते समय सावधानी रखना अत्यंत आवश्यक है। जिससे बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। बता दे कि देश में सड़क दुर्घटना से होने वाली मौतों का आंकड़ा डरावने वाला है। साल 2021 में देश में सड़क हादसों में 1 लाख 53 हजार 972 मौतें हुई थी जो 2022 में 1 लाख 68 हजार 491 तक पहुंच गई थी। ओवरऑल बात करें तो देश में साल 2024 से पिछले 5 साल तक सड़क हादसों में 7.77 लाख मौतें हुई है। इसको लेकर बीते 12 दिसंबर को नितिन गडकरी ने कहा था कि दुनिया में सड़क हादसों को लेकर सबसे खराब रिकॉर्ड हमारा है। जब भी मैं किसी अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में शामिल होने जाता हूं और वहां सड़क हादसों को लेकर बात होती है तो मैं अपना मुंह छुपाने की कोशिश करता हूं। बता दें कि साल 2018 से 2022 के बीच रोड एक्सीडेंट टॉप टेन राज्यों में राजस्थान 6वें नंबर पर है। प्रदेश में 51 हजार 280 मौतें इस दरम्यान हुई।


