चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान में करीब तीन डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। इसी के साथ दिन का पारा 30 डिग्री पार जा चुका है। जबकि रात का टेंपरेचर अभी भी सिंगल डिजिट पर बना हुआ है। पिछले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में कोई फर्क नहीं पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार चित्तौड़गढ़ में अब मौसम शुष्क रहेगा। आगामी 48 घंटे में टेंपरेचर में बढ़ोतरी होगी। फिलहाल शीतलहर को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है। 6.7 डिग्री पर स्थिर रात का तापमान चित्तौड़गढ़ में लगातार मौसम बदल रहा है। अधिकतम तापमान एक बार फिर से 30 डिग्री के पार चला गया है। दिन के तापमान में 2.8 डिग्री का उछाल आया है जिसके बाद टेंपरेचर 30.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। वहीं पिछले 48 घंटे से न्यूनतम तापमान स्थिर है। दोपहर को गर्मी बढ़ने लगी है जबकि रात को अभी भी ठंड का असर तेज देखने को मिल रहा है। न्यूनतम तापमान अभी भी सिंगल डिजिट पर ही बना हुआ है। रात का पारा 6.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रविवार सुबह भले ही कड़क धूप खिली हो लेकिन ठंड का असर बना हुआ है। मौसम साफ और शुष्क रहेगा मौसम विभाग के अनुसार आगामी एक हफ्ते तक चित्तौड़गढ़ में मौसम साफ और शुष्क रहेगा। दो दिनों तक टेंपरेचर में बढ़ोतरी होगी। आगामी दिनों में शीतललहर के चलने की कोई भी संभावना नहीं है। जिले को लेकर कोई भी अलर्ट जारी नहीं किया गया है।


