राजसमंद में दो दिन में 5 डिग्री गिरा न्यूनतम तापमान:सर्दी का असर जारी, हल्के बादल छाए; बारिश की संभावना नहीं

राजसमंद में तापमान के उतार चढ़ाव का क्रम रविवार को भी जारी रहा। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। वहीं आज सुबह भी हल्के बादल देखे गए हालांकि सुबह के समय धूप पूरी तरह से निकल गई। पिछले दो दिनों में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री कम हो गया जिससे एक बार फिर से सर्दी का एहसास होने लगा। शनिवार को जहां 3 डिग्री तापमान गिरा, वहीं आज रविवार को 2 डिग्री तापमान कम होकर 7 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय कल के मुकाबले आज ज्यादा सर्दी महसूस की गई। वहीं आज अधिकतम तापमान 25 डिग्री रहने की संभावना है। बादल घने नही होने के कारण फिलहाल बारिश की संभावना नही है। जिले में आज कहीं पर भी कोहरा नहीं देखा गया, जिससे भीम से देलवाड़ा तक फोरलेन एवं राजसमंद से भीलवाड़ा फोरलेन पर वाहनों की आवाजाही बनी रही। सुबह शाम की सर्दी के अलावा दोपहर में सर्दी से राहत मिली है। जिससे लोगों ने गर्म कपडे़ पहनने से छुटकारा मिला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *