दिल्ली में भाजपा की ऐतिहासिक जीत:कांकेर में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न; नगरपालिका चुनाव में भी जीत का दावा

दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 27 साल बाद 48 सीटों के साथ जीत हासिल की। इस जीत का जश्न छत्तीसगढ़ के कांकेर में भी मनाया गया, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाई और पुराने बस स्टैंड पर एकत्रित होकर आतिशबाजी की। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को आगामी कांकेर नगरपालिका चुनावों के लिए शुभ संकेत बताया। उन्होंने दावा किया कि जिस तरह दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है, उसी तरह कांकेर में भी भाजपा की सरकार बनेगी। कांकेर नगर पालिका में कांग्रेस काबिज कांकेर में भाजपा सरकार बनने का दावा कार्यकर्ता इसलिए भी कर रहे है क्योंकि कांकेर नगरपालिका में अब तक भाजपा सत्ता में नहीं आ पाई है। नगरपालिका की स्थापना से ही कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। भाजपा ने परिवर्तन का किया दावा पहली सरकार कांग्रेस के रवि श्रीवास्तव ने बनाई थी और वर्तमान में कांग्रेस से जितेंद्र सिंह ठाकुर की पत्नी सरोज ठाकुर अध्यक्ष हैं। जहां भाजपा परिवर्तन की बात कर रही है, वहीं कांग्रेस अपना वर्चस्व बनाए रखने का दावा कर रही है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाली बाइक रैली जीत के उत्साह में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में बाइक रैली भी निकाली। यह रैली भाजपा कार्यालय से शुरू होकर पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड, ज्ञानी चौक, बरदेभाठा और पंडरीपानी मार्ग से होते हुए वापस पार्टी कार्यालय पहुंची।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *