रिश्तेदार को बस में छोड़ने जा रहे बाइक सवार और रोड़ पर खड़े तीन जनों को स्कॉर्पियों ने टक्कर मार दी। इससे दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं तीसरा गंभीर घायल हो गया। ड्राइवर स्कार्पियो छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना इलाके बांटा-गुड़ामालानी रोड दोपहर करीब ढाई बजे की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शवों को हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में शिफ्ट करवाया गया है। वहीं गंभीर घायल को प्राथमिक उपचार के बाद सांचौर रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार पालियाली निवासी हंसाराम पुत्र गणेशाराम ने रिपोर्ट देकर बताया कि मंगलवार को मेरा भाई भंवरलाल (33) रिश्तेदार ईशराम (55) पुत्र रूडाराम निवासी रामपुरा तहसील चितलवाना जिला जालोर को गुड़ामालानी बस स्टैंड पर छोड़कर के लिए जा रहे थे। बीच रास्ते रामदेव जी मंदिर के पास चाचा देवाराम पुत्र खींमाराम गुड़ामालानी से आ रहे थे। उसके पास साइड में भंवरलाल अपनी बाइक को देवाराम के पास रोकर आपस में बात कर रहे थे। तभी रॉग साइड से आ रही स्कार्पियो गाडी ने टक्कर मार दी। इससे दोनों खेती तारबंदी से उछलकर खेत में गिर गए। आसपास के लोगों ने भंवरलाल, ईशराम और देवाराम को उठाकर एम्बुलेंस से मालाणी हॉस्पिटल गुड़ामालनी लेकर गए। वहां पर डॉक्टरों ने भंवरलाल को मृत घोषित कर दिया। ईशराम व देवाराम को सांचौर रेफर कर दिया। वहां ईशराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। देवाराम का फिलहाल इलाज चल रहा है। गुड़ामालानी सीआई सुरेंद्र कुमार ने बताया- सड़क हादसे में दो जनों की मौत हुई है। फिलहाल पोस्टमार्टम की कार्रवाई चल रही है। मृतक भंवराराम के एक बेटी मिली जानकारी के अनुसार मृतक भंवराराम के एक बेटा और एक बेटी है। पूरे परिवार की जिम्मेदारी इस पर थी। हैदराबाद में मजदूरी करता था। घर पर जागरण थी। इसलिए 26 जनवरी को अपने गांव गुड़ामालनी आया था। मृतक आपसे में रिश्तेदार स्थानीय लोगों ने बताया- मृतक भंवराराम की छोटी बहन के ससुर ईशराम है। वह सामाजिक प्रोग्राम में शामिल होने के लिए दो दिन पहले ही आए थे। आज वापस जा रहे थे। तभी यह हादसा हो गया।


