कोटा की बेटी सिद्धिका का स्कूली नेशनल बॉक्सिंग में चयन:81+ किलो भार वर्ग में करेगी राजस्थान का प्रतिनिधित्व

कोटा की बेटी सिद्धिका सैनी ने एक बार फिर शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया है। सिद्धिका का चयन 69वीं स्कूली नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप के लिए हुआ है, जो 5 से 12 फरवरी तक कर्नाटक के बेंगलुरु में आयोजित की जाएगी। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में सिद्धिका सैनी 81 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने मुक्कों का दमखम दिखाएगी। बॉक्सिंग कोच महावीर सिंह हाड़ा ने बताया कि सिद्धिका ने कड़ी मेहनत और अनुशासित प्रशिक्षण के दम पर यह मुकाम हासिल किया है। वह रोजाना 3 से 4 घंटे नियमित अभ्यास कर रही हैं और इससे पहले भी कई नेशनल स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसी कारण इस बार भी उन्हें पदक की प्रबल दावेदार माना जा रहा है। सिद्धिका के चयन की खबर मिलते ही परिवारजनों के साथ-साथ पूरे कोटा शहर में खुशी की लहर दौड़ गई। खेल प्रेमियों और समाज के विभिन्न वर्गों ने इस उपलब्धि पर गर्व जताया है। प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पहले लाडपुरा विधायक कल्पना देवी, भाजपा शहर जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष दिग्विजय सिंह राजावत, महाराव भीम सिंह अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक धर्मराज मीणा, सहायक कोच धीरेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने सिद्धिका को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। सभी को उम्मीद है कि सिद्धिका इस नेशनल चैंपियनशिप में पदक जीतकर कोटा और राजस्थान का मान बढ़ाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *