राशमी क्षेत्र के पहुंना में बुधवार को 6 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक की जाएगी। पहुंना 33 केवी विद्युत ग्रिड से जुड़े सभी गांवों में इस दौरान बिजली नहीं रहेगी। सहायक अभियंता नरेंद्र पुरी गोस्वामी ने बताया कि ग्रिड पर एक नया पावर ट्रांसफार्मर चालू किया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति बंद रखना आवश्यक है। सहायक अभियंता ने बताया, अभी तक अधिक लोड के कारण बिजली आपूर्ति में बाधा आती थी। नए ट्रांसफार्मर की स्थापना से ओवरलोड की समस्या समाप्त हो जाएगी और संबंधित क्षेत्रों में पर्याप्त बिजली पहुंच सकेगी। बिजली आपूर्ति बुधवार शाम 5 बजे के बाद बहाल कर दी जाएगी।


