मोहाली में फर्जी पुलिस मुलाजिम बनकर एक पिछले कुछ दिनों से सक्रिय था। यह लोग सिविल ड्रेस में जाकर छापेमारी करते थे। साथ ही लोगों को डराकर धमाकर पैसे वसूलते थे। गिरोह के पांच मेंबर पुलिस ने काबू किए हैं। सारे आरोपी घड़ूआं, नयाागांव और सेक्टर-68 मोहाली जिले के रहने वाले हैं। पहले भी आरोपियों पर कई केस दर्ज हैं। थाना फेज-आठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए युवकों को अदालत में पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में और बडे़ खुलासे होने की उम्मीद है। कुंभड़ा में रौब दिखाकर ले गए थे मोबाइल व बीस हजार इस बारे में कुंभड़ा निवासी कुलदीप सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उनका कहना था उसकी माेबाइल की दुकान है। पांच तारीख को आरोपी उसकी दुकान पर आए थे। यह कुल पांच लोग थे। उन्होंने खुद को पुलिस मुलाजिम बताया था। साथ ही कहा कि हमें पता चला है आप चोरी के मोबाइल खरीदते हो। साथ ही कहा कि ऐसा केस दर्ज करेंगे कि दोबारा कारोबार नहीं कर पाओंगे। पूरी उम्र जेल में कट जाएगी। इसके बाद आराेपी उससे धक्के से बीस हजार रुपए और तीन ले गए थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को शिकायत दी थी। इसके बाद पुलिस ने हरप्रीत सिंह, जसप्रीत सिंह, चरणजीत सिंह, ज्ञान चंद और अमनदीप सिंह को काबू किया है। पहले फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर पकड़ा था मोहाली में यह पुलिस मुलाजिम बनकर लोगों को ठगने का नया मामला नहीं है। इससे पहले पुलिस ने फेज-3बी2 की मार्केट से एक फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर पकड़ा था, जो कि रात के समय गाड़ियां चैक कर रहा था। लेकिन वह लोगों से गाली गलौच कर रहा था। इस वजह से ही लोगों पर इस पर संहेद हुआ था। उसके बाद पुलिस ने मौके पर आकर दबोच लिया था। जांच में पता चला था कि वह सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करता था।


