फाजिल्का में नवविवाहिता चलती बाइक से गिरी:गंभीर रूप से घायल, दौरा पड़ा था, बठिंडा AIIMS रेफर

फाजिल्का-फिरोजपुर हाईवे पर एक नवविवाहिता महिला चलती बाइक से गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब पति-पत्नी फाजिल्का से अपने गांव चांदमारी जा रहे थे। हादसा गांव लालोवाली के पास हुआ। पति के अनुसार, जब वह अपनी पत्नी के साथ गांव लालोवाली के पास पहुंचे, तब अचानक उसकी पत्नी चलती बाइक से नीचे गिर गई। सड़क सुरक्षा फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची और घायल महिला को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। स्थानीय अस्पताल में डॉक्टरों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए AIIMS बठिंडा रेफर कर दिया। सड़क सुरक्षा फोर्स के अधिकारियों ने बताया कि चलती बाइक पर महिला को दौरा पड़ने से वह गिर गई और हादसा हो गया l हालांकि उन्हें सूचना मिलने पर वह चंद मिनटों में मौके पर पहुंचे और घायल महिला को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल फाजिल्का में दाखिल करवाया है l उन्होंने बताया कि महिला की कुछ महीने पहले ही शादी हुई थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *