पंजाब में फरीदकोट की केंद्रीय मॉर्डन जेल में पंजाब जेल ओलिंपिक 2025 के तहत जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता कराई जा रही है। जिसमें फरीदकोट जेल के अलावा आसपास की 6 अन्य जेलों के कैदियों की टीमें भाग ले रही है। 10 तारीख को होंगे फाइलन मुकाबलें इन कैदियों के बीच रस्साकशी, वालीबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स (100 मीटर, 400 मीटर, लंबी कूद) और कबड्डी के मुकाबले करवाए जा रहे हैं। 10 फरवरी को फाइनल मुकाबले होंगे। इस आयोजन में फरीदकोट का सिविल, पुलिस व न्यायिक विभाग भी सहयोग कर रहा है। इस मौके पर जेल अधिकारियों ने बताया कि कि पंजाब जेल विभाग द्वारा कैदियों में खेल भावना और अनुशासन की भावना पैदा करके उनकी ऊर्जा का सकारात्मक उपयोग करने के उद्देश्य से यह खेल मुकाबले करवाए जा रहे हैं। पटियाला में होगी इंटर जोनल प्रतियोगिता फरीदकोट जेल के सहायक अधीक्षक राजदीप सिंह बराड़ ने बताया कि इन मुकाबले की विजयी टीमें 15-16 मार्च को केंद्रीय जेल पटियाला में होने वाले इंटर-जोनल पंजाब प्रिज़न ओलिंपिक खेलों में फरीदकोट जोन का प्रतिनिधित्व करेगी।


