फाजिल्का की राधा स्वामी कॉलोनी में एक रिश्ते को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मुकेश नाम के युवक ने बताया कि उसकी मौसी ने अपनी बेटी का रिश्ता पड़ोस में तय कर दिया, जिसका उन्होंने विरोध किया था। इसी बात को लेकर पड़ोसी युवक ने पहले उनके घर पर पथराव किया और फिर मुकेश की बहन के साथ मारपीट की। घटना में मुकेश के परिवार के सदस्य बीच-बचाव करने आए, तो उनके साथ भी मारपीट की गई। हमले में घायल लड़की को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित परिवार न्याय की मांग कर रहा है। अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी जा रही है। परिवार के मुताबिक मुकेश के परिवार ने मौसी की लड़की का रिश्ता पड़ोस में करने से मना किया था, लेकिन मौसी ने उनकी बात नहीं मानी और रिश्ता तय कर दिया। इसी रंजिश के चलते पड़ोसी परिवार पर उनके साथ मारपीट करने के आरोप लगे है l


