दैनिक भास्कर अलवर संस्करण के 21वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मशहूर सिंगर गजेंद्र वर्मा रविवार शाम सात बजे अलवर के रितुंभरा रिसोर्ट में लाइव परफॉर्मेंस देने पहुंचे हैं। संगीत के जलवे के लिए तैयार हो जाइए। “तेरा घाटा”, “मन मेरा” और “तूने मेरे जाना” जैसे हिट गानों के लिए मशहूर सिंगर गजेंद्र वर्मा अपने गुड वाइब्स के तहत लाइव परफॉरमेंस करेंगे। दैनिक भास्कर और टॉपनोच रूफटॉप रेस्टोरेंट के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन होगा। गजेंद्र वर्मा ^दैनिक भास्कर के इस कार्यक्रम को लेकर युवाओं में बहुत ज्यादा उत्साह है। गजेंद्र वर्मा के भावपूर्ण संगीत के प्रशंसकों के लिए, यह एक ऐसा कॉन्सर्ट है, जिसमें उन्हें जरूर जाना चाहिए। इस अविश्वसनीय कार्यक्रम का हिस्सा बनें। – प्रदीप लोहिया ^ गजेंद्र वर्मा ने अपने गहरे, भावनात्मक गीतों और आकर्षक धुनों से एक खास जगह बनाई है। अगर आपने उनके पहले के हिट गानों का आनंद लिया है, तो आपको इस कॉन्सर्ट में उनके द्वारा लाई गई नई धुनें भी पसंद आएंगी। -अशोक कुमार जैन ^पुराने जमाने की रोमांटिक क्लासिक्स के उस्ताद गजेंद्र वर्मा अपनी सदाबहार धुनों से हमें मंत्रमुग्ध करने के लिए तैयार हैं। गजेंद्र एक ऐसी रात का वादा करते हैं जो आपको हमेशा याद रखने लायक यादें देगी। कार्यक्रम को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह है। -अमित जसोरिया ^अपने कैलेंडर पर निशान लगा लें, अपना कार्यक्रम खाली कर लें, अलार्म सेट कर लें और अपनी सभी कम रोमांचक योजनाओं को रद्द कर दें। 9 फरवरी की शाम अलवर वासी एक संगीत गाथा में डूबने जा रहे हैं।


