‘शांति के बिना स्वास्थ्य और विकास संभव नहीं’:हनुमानगढ़ में डॉक्टर्स ने की चर्चा, कहा- हथियारों की जगह स्वास्थ्य पर खर्च बढ़े

हनुमानगढ़ में इंडियन डॉक्टर्स फॉर पीस एंड डेवलपमेंट और एपेक्स क्लब के संयुक्त नेतृत्व में सेमिनार का आयोजन किया गया। ‘शांति, स्वास्थ्य और विकास’ विषय पर आयोजित इस सेमिनार में IDPD के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण मित्रा ने कहा कि विश्व में शांति के बिना विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अशांति के कारण देश हथियारों पर अधिक खर्च करते हैं, जिससे स्वास्थ्य, शिक्षा और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र उपेक्षित रह जाते हैं। सेमिनार की अध्यक्षता गौरीशंकर शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में IMA के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. एमपी शर्मा मौजूद रहे। डॉ. राजीव मुंजाल ने शांति और स्वास्थ्य का संदेश फैलाने के लिए गांव-गांव में जागरूकता अभियान चलाने की आवश्यकता पर बल दिया और ‘शांति गांव’ की अवधारणा प्रस्तुत की। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें डॉ. बृजेश गौड़ को अध्यक्ष, डॉ. धर्मेंद्र कुमार को सचिव और डॉ. राजीव मुंजाल को प्रदेश संरक्षक बनाया गया। समाज सेवा और चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले डॉक्टरों को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने समाज में शांति, स्वास्थ्य और विकास को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *