जोधपुर में कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के मामले में पुलिस अब तक 10 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। मंगलवार को SIT प्रेक्षा हॉस्पिटल में पहुंची, जहां तबीयत खराब होने पर प्रेम बाईसा को लाया गया था। SIT इंचार्ज एसीपी वेस्ट छवि शर्मा ने टीम के साथ साध्वी को हॉस्पिटल लाने के समय की परिस्थितियों के बारे में स्टाफ से पूछताछ की। अस्पताल के डॉक्टर प्रवीण कुमार जैन ने बताया- प्रेम बाईसा जुकाम, खांसी और गले में शिकायत को लेकर कुछ माह पहले कई बार हॉस्पिटल में दिखाने के लिए आई थी। मेरे लिए यह कहना मुश्किल है कि उन्हें अस्थमा की बीमारी थी। आज SIT वेरिफिकेशन के लिए आई थी। उन्होंने पूछताछ की। मैंने उन्हें कोई उपचार लिखा नहीं था। मैंने उन्हें कई दिनों से नहीं देखा था। प्रवीण कुमार जैन ने बताया- वे लोकल कंपाउंडर से इंजेक्शन लगवा कर आए थे। जब साध्वी को यहां लाया गया तो वह बिल्कुल कॉलैप्स (निढाल) थीं। उन्हें मैंने और स्टाफ ने देखा था। शरीर में कोई हलचल नहीं थी और वह अनकॉन्शियस थीं। सबूतों का एनालिसिस किया जा रहा SIT इंचार्ज छवि शर्मा ने बताया- अब तक मेडिकल बोर्ड से हमें जो सैंपल्स मिले हैं, वो विभिन्न एजेंसियों को भिजवा दिए गए हैं। इस संबंध में जो लोग सामने आ रहे हैं, उनसे जानकारी प्राप्त की जा रही है। निजी अस्पताल में पिता इलाज के लिए लेकर गए थे। उन्हें ट्रीटमेंट किस तरीके से दिया गया, इसके बारे में अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली गई है। हमें जो टेक्निकल एविडेंस और डिटेल्स मिल रही हैं, उनका एनालिसिस चल रहा है। जो भी सबूत हमें मिल रहे हैं, हम उस पर आगे काम कर रहे हैं।। अब तक 10 लोगों से पूछताछ छवि शर्मा ने बताया- सभी सैंपल्स जब फिर से प्राप्त होंगे, तब मेडिकल बोर्ड से एनालिसिस करके बताया जा सकेगा कि मौत का कारण क्या रहा। हम दूसरी संभावनाओं पर जांच कर रहे हैं। उन्हें देख रहे हैं। जो भी चीज सामने आ रही हैं, उस पर जांच की जा रही है। अब तक 10 से ज्यादा लोगों से पूछताछ और जानकारी ली गई है। क्या है मामला दरअसल, कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की 28 जनवरी को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। 30 जनवरी को बालोतरा के परेऊ गांव में आश्रम में संत परंपरा के अनुसार समाधि दी गई। प्रेम बाईसा के पिता वीरमनाथ का दावा है कि उन्हें केवल मामूली जुकाम था। जोधपुर के ही आश्रम में उन्हें एक इंजेक्शन लगाया गया था, इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। ……….. साध्वी प्रेम बाईसा से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… साध्वी को इंजेक्शन लगाने वाला नर्सिंग-ऑफिसर पहली बार आया सामने:कहा- प्रेम बाईसा को सांस लेने में दिक्कत थी, 2 इंजेक्शन लगाए थे जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद अब तक असली कारण सामने नहीं आ सके हैं। जिस कंपाउंडर ने साध्वी प्रेम बाईसा को इंजेक्शन लगाए थे, सोमवार को उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा- साध्वी को सांस लेने में दिक्कत थी। आश्रम से कॉल आने पर इंजेक्शन लगाने के लिए गया था। (पूरी खबर पढ़ें) राजस्थान- साध्वी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत के बाद समाधि:पिता बोले- गलत इंजेक्शन से गई जान; भक्तों ने पिता पर ही सवाल उठाए राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23 को बुधवार को जोधपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। कुछ मिनटों बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया था। पूरी खबर पढ़िए… राजस्थान- कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद हंगामा-तनाव:पिता का दावा- इंजेक्शन के कारण जान गई; राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा की मौत के बाद से जोधपुर में पोस्टमॉर्टम के दौरान अस्पताल में तनाव के हालत बन गए थे। समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पूरी खबर पढ़िए… 3. दावा– राजस्थान की साध्वी की इंजेक्शन से मौत हुई:पिता बोले- उनके अंतिम शब्द थे ‘मुझे न्याय दिलाना’, इसलिए 4 घंटे बाद इंस्टाग्राम पोस्ट की साध्वी प्रेम बाईसा को जैसे ही इंजेक्शन लगाया गया, 30 सेकंड में उनकी हालत बिगड़ गई। वे चीखने लगीं, सांस लेने में तकलीफ हुई और कफ निकलने लगा। गेट तक पहुंचते-पहुंचते बेहोश हो गईं और फिर दम तोड़ दिया। यह कहना है राजस्थान की कथावाचक साध्वी प्रेम बाईसा (23) के पिता वीरमनाथ (गुरुजी) का। उनके अनुसार, गलत इंजेक्शन की वजह से बाईसा की जान चली गई। पूरे घटनाक्रम में सवालों के घेरे में आए पिता वीरमनाथ ने 30 जनवरी को दैनिक भास्कर डिजिटल से खास बातचीत की। (पूरी खबर पढ़ें) साध्वी के पिता से SIT ने 3 घंटे की पूछताछ:FSL टीम ने खंगाला प्रेम बाईसा का आश्रम, ACP बोलीं- कई नए तथ्य सामने आ रहे जोधपुर में साध्वी प्रेम बाईसा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले की जांच तेज हो गई है। 1 फरवरी को पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश एसआईटी और एफएसएल टीम के साथ पाल रोड स्थित आश्रम पहुंचे। SIT ने साध्वी के पिता वीरमनाथ को आश्रम बुलाकर करीब 3 घंटे तक पूछताछ की। SIT प्रमुख एसीपी छवि शर्मा ने बताया कि साध्वी के पिता से पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है, क्योंकि कई नए तथ्य सामने आ रहे हैं। (पूरी खबर पढ़ें)


