इफको का सेवर में नैनो उर्वरक उपयोग पर किसान सभा कार्यक्रम आयोजित

भरतपुर| भारतीय किसान उर्वरक सहकारी लिमिटेड (इफको) द्वारा सेवर में नैनो उर्वरकों के उपयोग को लेकर किसान सभा एवं समाज भलाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता किसान उत्पादक संगठन सेवर के डायरेक्टर यादराम टाडा ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इफको भरतपुर के उप क्षेत्र प्रबंधक श्याम सुंदर ने किसानों को इफको नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के लाभ, उपयोग की विधि तथा विभिन्न फसलों पर इसके सकारात्मक प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। किसान उत्पादक संगठन सेवर के चेयरमैन कुंवर सिंह (ततामड़) ने नैनो उर्वरकों को किसानों के बीच अधिक से अधिक प्रचलित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि नैनो डीएपी एवं नैनो यूरिया के परिणाम अत्यंत संतोषजनक हैं तथा वे पिछले कई वर्षों से अपनी गेहूं की फसल में केवल नैनो डीएपी और नैनो यूरिया का ही प्रयोग कर रहे हैं। कार्यक्रम में एफपीओ के निदेशक नीरज चौधरी सेवर ने किसानों से अपील की कि वे नैनो डीएपी का उपयोग बीजोपचार में तथा नैनो यूरिया का छिड़काव खड़ी फसल में करें, जिससे उत्पादन एवं गुणवत्ता में वृद्धि संभव हो सके। इफको के एमडीई रामकिशोर गोस्वामी ने किसानों को इफको की “संकट हरण बीमा योजना” के बारे में जानकारी दी और इस योजना के लाभों से अवगत कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *