बीकानेर| संस्कृत जगत के प्रख्यात विद्वान एवं साहित्यकार महाकवि माघ की जयंती के उपलक्ष्य में राजस्थान संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित माघ महोत्सव 2026 की राज्यव्यापी कार्यक्रम श्रृंखला के अंतर्गत बीकानेर में 21 दिवसीय निःशुल्क कर्मकांड प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जाएगा। 4 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक संचालित होगा। शिविर संयोजक शास्त्री पं. यज्ञ प्रसाद शर्मा ने बताया कि शिविर का शुभारंभ 4 फरवरी को गोगा गेट के बाहर स्थित ऋग्वेदी ब्राह्मण गायत्री मंदिर परिसर में होगा।


