बीकानेर| झंवर लाल व्यास रंगीला की स्मृति में आयोजित 19वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के विजेताओं को नत्थूसर गेट के बाहर स्थित लक्ष्मी नारायण रंगा सृजन सदन में पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता साहित्यकार राजेंद्र जोशी ने की। इससे पहले डॉ. हरिशंकर आचार्य ने स्वागत उद्बोधन देते हुए संस्थान के कार्यों की जानकारी दी। एड. जुगल किशोर व्यास ने बताया कि 25 और 26 दिसंबर को आयोजित प्रतियोगिता के अंडर-14 वर्ग में 70 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।


