बेसिक पीजी कॉलेज में प्लेसमेंटसेल द्वारा परीक्षा-पूर्व स्ट्रेस फ्रीसेमिनार का हुआ आयोजन

बेसिक पीजी महाविद्यालय में विद्यार्थियोंकी आगामी मुख्य परीक्षाओं को दृष्टिगत रखते हुएविशेष मोटिवेशनल कार्यक्रम ‘इग्निशन: टर्न प्रेशरइन टू पावर’ का आयोजन महाविद्यालय सभागारमें मंगलवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभमाँ सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन एवंसरस्वती वंदना से हुआ। महाविद्यालय प्राचार्यडॉ. सुरेश पुरोहित ने कहा कि इस प्रकार केप्रेरणादायी आयोजन विद्यार्थियों को मानसिक रूपसे सशक्त बनाते हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाकेवल ज्ञान की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास औरसंयम की भी परीक्षा होती है। मुख्य वक्ताशिक्षाविद् डॉ. पीएस वोहरा ने कहा कि परीक्षाजीवन का अंत नहीं, बल्कि आत्ममूल्यांकन काएक अवसर है। उन्होंने विद्यार्थियों को परीक्षा-पूर्वतनाव से दूर रहने, स्वयं पर विश्वास रखने एवंनियमित, योजनाबद्ध अध्ययन करने पर विशेषबल दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहेमहाविद्यालय प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष रामजीव्यास ने कहा कि अनुशासन, परिश्रम एवं नैतिकमूल्यों के बिना कोई भी सफलता स्थायी नहीं होसकती। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधसमिति के अध्यक्ष रामजी व्यास एवं प्राचार्य डॉ.सुरेश पुरोहित द्वारा मुख्य अतिथि को शॉल एवंप्रतीक चिह्न भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन महाविद्यालय व्याख्याताअजय स्वामी ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालयस्टाफ सदस्य डॉ. मुकेश ओझा, डॉ. रोशनी शर्मा,डॉ. नमामीशंकर आचार्य, माधुरी पुरोहित, प्रभाबिस्सा, सोमू भाटी, चेताली पुरोहित, नेहा व्यास,आकांक्षा सुथार, जयन्ती पुरोहित, प्रेमलता व्यास,सीमा शर्मा, सौरभ महात्मा, अमित थानवी, सचिनकन्नौजिया, सुषमा सेवग, शिवशंकर उपाध्याय,राजीव पुरोहित, पंकज गहलोत आदि का विशेषउल्लेखनीय योगदान रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *