सिटी रिपोर्टर | बीकानेर. समाज निर्माण में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करने वाला मातृ शक्ति सम्मेलन शहर के राजरंगों की बगीची में आयोजित हुआ। यह आयोजन श्री पुष्करणा प्रन्यास बीकानेर के बैनर तले हुआ। महिलाओं ने मंच पर खुलकर विचार रखे। उन्होंने शादियों में बढ़ रही फिजूल खर्ची, लोक दिखावा और सामाजिक आयोजनों में घुस रही अपसंस्कृति पर भी सवाल खड़े किए। पुष्करणा सावा के मद्देनजर बीकानेर में पहली बार हुआ यह सम्मेलन जन चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि देवस्थान विभाग की उपयुक्त सोनिया रंगा ने फिजूलखर्ची पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोक दिखावे के लिए पुष्करणा समाज में आजकल नई तरह के रीति रिवाज बढ़ गई है, जो फिजूल खर्ची को बढ़ा रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही है डूंगर कॉलेज की प्रोफेसर अनिला पुरोहित ने कहा कि देश भर में महंगाई दिनों दिन बढ़ रही है। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार डॉ कृष्णा आचार्य ने किया। मातृशक्ति सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि 80 वर्षीय गवरी देवी व्यास व गायत्री देवी किराडू सहित आरती आचार्य, अर्चना थानवी, डॉ बसंती हर्ष, डॉ हर्षिता रंगा, सेनुका हर्ष, सीमा पुरोहित, तथा प्रियंका बिस्सा ने भी बहुत ही रोचक तरीके से अपनी बात रखी।


