वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया और कैलाश मेघवाल का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

बीकानेर| । राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा की वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे सिंधिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया और प्रदेश महामंत्री कैलाश मेघवाल के बीकानेर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य, श्याम सिंह हाड़ला, एडवोकेट अशोक प्रजापत और पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बीकानेर आगमन के दौरान स्थानीय नेताओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर और साफा पहनाकर उनका अभिनंदन किया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में भारी जोश देखा गया और उन्होंने गगनभेदी नारों के साथ अपनी नेताओं का अभिवादन किया। मुलाकात के दौरान डॉ. सत्यप्रकाश आचार्य और अशोक प्रजापत ने प्रदेश नेताओं से क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों और सांगठनिक विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की। वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना करते हुए सभी को एकजुट होकर जनहित के कार्यों में जुटने का आह्वान किया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, मातृशक्ति और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *