बीकानेर| बाल अधिकारिता विभाग ने राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय इंदिरा कॉलोनी में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत बालकां रो भविष्य जागे-बाल विवाह त्यागे जन जागरूकता कार्यक्रम का अयोजन किया। विभाग के अधीक्षक रामनारायण बिश्नोई ने बताया कि अभियान के दौरान टीम ने प्रार्थना सभा में बाल विवाह के दुष्परिणामों के बारे में जागरूक किया। स्कूल प्रधानाध्यापक मीना भटनागर ने बाल विवाह रोकने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में टीम ने शपथ पत्र भी भरवाए।


