एलिजाबेथ ने शुरू की हाई-टी, वे हाईप्रोफाइल दोस्तों संग चाय पीने जाती थीं

शहर में अनूठे टी फेस्टिवल का आयोजन किया जाएगा। इसी शृंखला में सी-स्कीम के केके स्क्वायर में जयपुर टी फेस्टिवल प्री मीट एंड ग्रीट का आयोजन हुआ। प्रोग्राम में शहर के 100 से अधिक टी लवर्स और आंत्रप्रिन्योर जुड़े। कार्यक्रम की मेजबानी कर रही कुकिंग राइटर सुषमा केके ने चाय के इतिहास के बारे में बात की। साथ ही चाय बनाने की अलग-अलग विधियां बताईं। वहीं, चीफ गेस्ट रहे शेफ समीर गुप्ता ने चाय से जुड़ी रोचक जानकारियां शेयर कीं। उन्होंने कहा कि आज हम रोज हाई-टी के बारे में सुनते हैं मगर चाय पीने को हाई टी क्यों कहा गया, यह कम लोगों को पता है। ब्रिटिश क्वीन एलिजाबेथ शाम को अपने हाई प्रोफाइल दोस्तों के साथ चाय पीने जाती थीं। धीरे-धीरे उनके चाय पीने जाने वाले आयोजन को हाई-टी कहा जाने लगा। हाई क्लास भी अपने आयोजन को हाई-टी के नाम से पुकारने लगा। जहां लोगों ने इस चाय फेस्टिवल के आइडिया को सराहा और चाय से जुड़े मजेदार किस्सों को शेयर करते हुए लाइव चाय भी बनाई। केके स्क्वायर में टी फेस्टिवल प्री मीट एंड ग्रीट के मौके पर शेफ समीर गुप्ता बोले…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *