टग ऑफ वार के रोमांचक मुकाबले में लड़कियों ने किया दमदार प्रदर्शन

बीआईटी मेसरा, लालपुर यूनिट में चार दिवसीय खेल महोत्सव का भव्य शुभारंभ हुआ। केंद्र के निदेशक डॉ. विजय कुमार झा ने फीता काटकर इस आयोजन की शुरुआत की। उन्होंने युवाओं में खेल के प्रति घटती रुचि पर चिंता जताते हुए कहा कि टग-ऑफ़-वार और कबड्डी जैसे खेलों से विद्यार्थियों में शारीरिक शक्ति और कठिन परिश्रम की भावना जागृत होती है। उद्घाटन के दिन रस्साकशी के रोमांचक मुकाबले हुए। लड़कियों की टीम से जोया, अनुष्का, स्वाति और पलक राज ने दमदार प्रदर्शन कर सेमीफाइनल में जगह बनाई। लड़कों के वर्ग में अमृतेश, अक्षत, नवनीत, धीरज और ऋषि के बेहतरीन खेल की बदौलत टीम सेमीफाइनल तक पहुंची। आज छात्र-छात्राओं के बीच सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। खेल संयोजक डॉ. संदीप नाथ शाहदेव ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर डॉ. जीपी मिश्रा, डॉ. प्रणव कुमार, डॉ. अभय रंजन श्रीवास्तव सहित भारी संख्या में शिक्षक और छात्र उपस्थित रहे। बीआईटी एल्युमिनाई की नई टीम का गठन बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, मेसरा ओल्ड स्टूडेंट्स एसोसिएशन (बिटोसा) की वार्षिक आम बैठक हुई। बैठक की शुरुआत बिटोसा के निवर्तमान अध्यक्ष एसडी सिंह के स्वागत भाषण से हुई और निवर्तमान सचिव मनीष पीयूष ने रिपोर्ट पेश की। बैठक में 2026-28 के लिए नई कार्यकारी समिति का गठन किया गया। चंद्रकांत रायपत नई समिति के अध्यक्ष चुने गए, जबकि कौशल कुमार सिन्हा और अंकुर कुमार उपाध्यक्ष चुने गए हैं। उज्ज्वल भास्कर सचिव, सुधीश कुमार सिंह संयुक्त सचिव, ज्योति अग्रवाल कोषाध्यक्ष मनोनीत हुए। नई समिति के सदस्य दुष्यंत सिंह, कीर्ति अभिषेक, शुभम बनर्जी, अरुण राय, अमित यादव, एसडी सिंह और मनीष पीयूष को मनोनीत किया गया है। चंद्र कांत रायपत ने पिछली समिति द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और भविष्य के प्राथमिकताओं से सभा को अवगत कराया। बैठक में 1965 बैच से लेकर कई पुराने पूर्व छात्र ने भाग लिया।

टग ऑफ वार में भाग लेतीं लड़कियों की टीम। sports festival

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *