अमृतसर| वार्ड नंबर 5 में आम आदमी पार्टी की नेत्री प्रियंका अग्रवाल ने जामुन वाली सड़क पर स्थित गोविंद विहार में घर घर जाकर हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड बनवाने की प्रक्रिया शुरू की। कालोनी वासियों ने इस पहल का स्वागत किया और अपने कार्ड बनवाए। इस अवसर पर कालोनी के प्रधान अश्वनी शर्मा, उप प्रधान भूषण मेहरा, सचिव अनिल खन्ना, रमेश सेठ, अरुण वर्मा, जगदीश राज, अरुण अरोड़ा, जतिन मेहरा, शम्मी कपूर, अनु शर्मा, स्वीटी खन्ना, सुषमा मेहरा, रंजना, अंजू दुआ, नताशा, शिल्पा, शीतल, रीना खुराना एवं कई अन्य सदस्य मौजूद थे।


