भगतांवाला चौक… सीवरेज जाम, गंदा पानी फैला

अमृतसर| भगतांवाला चौक में पिछले करीब 10 दिनों से सीवरेज चैंबर ब्लॉक पड़ा हुआ है, जिससे गंदा पानी सड़क पर जमा हो रहा है। इस कारण इलाके में बदबू फैल गई है और लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया है। दुकानदारों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जमा गंदे पानी से बदबू और गंदगी की भरमार हो चुकी है। जिससे बीमारियों का खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि कई बार नगर निगम को शिकायत दी गई, लेकिन अभी तक सीवरेज की सफाई नहीं करवाई गई। लोगों ने मांग की है कि इसका समाधान किया जाए। – सुखविंदर सिंह निवासी भगतांवाला।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *