अरदास के साथ ससराली बांध का निर्माण शुरू, तीन माह में बन जाएगा, किसानों को वापस मिलेगी जमीन

शहर की ससराली कॉलोनी में बाढ़ से प्रभावित लोगों को राहत देने के उद्देश्य से नए बांध का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन और कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडिया विशेष रूप से मौके पर पहुंचे। बांध निर्माण से पहले अधिकारियों, गांववासियों ने मिलकर अरदास की और कार्य का शुभारंभ किया। डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने बताया कि 10.5 करोड़ रुपए का टेंडर बठिंडा की कंपनी ‘रॉयल’ को दिया गया है। कंपनी को तीन माह में बांध का लेवल तैयार कर मिट्टी भराई का काम पूरा कर इसे गांववासियों के हवाले करना होगा। मुंडिया ने कहा, बांध तैयार होने के बाद इस क्षेत्र की जमीन को विकसित कर बाढ़ से प्रभावित गांवों के किसानों को दिया जाएगा। मुद्दे को सीएम के समक्ष उठाकर दरिया से बर्बाद किसानों को उनका हक दिलवाया जाएगा। 40 फीट गहरी सीमेंट की टंकियां बनाई जाएंगी ताकि जमीन न धंसे हरप्रीत सिंह ने बताया दिल्ली से विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम जल्द ही मौके पर पहुंचेगी, जो पूरे क्षेत्र का सर्वे करेगी। नए बांध से बाढ़ आने की स्थिति में जमीन धंसने की आशंका नहीं रहेगी। 40 फीट गहरी सीमेंट की टंकियां बनाई जाएंगी और नीचे पाइप डाले जाएंगे, ताकि पानी का दबाव जमीन पर न पड़े और किसानों की जमीनें सुरक्षित रहें। मिट्टी को करीब 2 किलोमीटर क्षेत्र में फैलाकर भरा जाएगा। मौके पर गई भास्कर टीम ने पाया कि किसान नेता बोला सिंह ने माइनिंग के कारण भारी रेत से भरे ट्रक तीन गांवों से होकर गुजरने का मुद्दा उठाया। डीसी हिमांशु जैन ने ट्रकों का वैकल्पिक मार्ग तय करने के आदेश दिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *