लुधियाना| हर-हर महादेव शिवरात्रि महोत्सव कमेटी द्वारा आगामी 8 फरवरी को आयोजित होने वाली विशाल रथयात्रा चेयरमैन जीवन गुप्ता और प्रधान अश्वनी बहल की अध्यक्षता में श्री दुर्गा माता मंदिर जगराओं पुल से निकाली जाएगी। इस उपलक्ष्य में जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया। निमंत्रण स्वीकार करते हुए विपन सग्गड़ ने घोषणा की कि बार एसोसिएशन द्वारा घुमार मंडी में एक भव्य स्वागत मंच स्थापित किया जाएगा। यहां भगवान आशुतोष को 1008 किलो लड्डुओं का महाभोग लगाकर भक्तों में प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान अमनदीप सग्गड़, टिंकल कांसल, एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी, दविंद्र बहल गोगा और कमल सागर सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।


