संस्थान ने बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए भेजी राहत सामग्री

भास्कर न्यूज | लुधियाना भगवान महावीर सेवा संस्थान ने जैन धर्म के उपाध्यक्ष जितेंद्र मुनि महाराज के जन्मदिवस को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए एक सराहनीय पहल की। इस पावन अवसर पर संस्थान द्वारा कंगारू इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से बाढ़ प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री से भरा एक ट्रक रवाना किया गया। जैन स्थानक सिविल लाइंस में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इस सेवा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान समाजसेवी राकेश जैन ने बताया कि यह सामग्री पठानकोट के उन सीमावर्ती गांवों के लिए भेजी गई है, जो हाल ही में आई बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ट्रक में पीड़ितों के लिए दैनिक उपयोग की वस्तुएं और खाद्य सामग्री शामिल है। इस पुनीत कार्य में कंगारू ग्रुप इंडस्ट्री परिवार ने सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में नीलम जैन, ऋचा जैन, संदीप जैन और संस्थान के अध्यक्ष राकेश जैन मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर संस्थान के उपाध्यक्ष राजेश जैन, रमा जैन, सुलोचना जैन, सोनिया जैन, साक्षी जैन, समिता जिंदल, हरिओम जिंदल, वरिंदर जैन और वरिंदर शर्मा राजन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शहर की प्रमुख हस्तियां मौजूद थीं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *