श्री राधा गोविंद जी का प्राकट्य उत्सव आज

भास्कर न्यूज | लुधियाना हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गौधाम में आज यानी 4 फरवरी दिन बुधवार को श्री राधा गोविंद जी का प्राकट्य उत्सव श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मंदिर परिसर को भव्य फूल बंगला की तरह सजाया गया है, जिसकी अलौकिक छटा आकर्षण का केंद्र है। उत्सव का शुभारंभ सुबह 6 बजे गौ-शाला में गौ-पूजन और हवन यज्ञ के साथ हुआ। विश्व कल्याण की कामना के साथ आयोजित इस अनुष्ठान में शहर के प्रमुख परिवार राजीव सूद, बलविंदर गुप्ता, सुभाष बांसल, अमोलक चराया, अनिल अग्रवाल बिट्टू और संदीप गुप्ता मुख्य यजमान के रूप में पूजा-अर्चना करेंगे। उत्सव के उपलक्ष्य में शाम 7 बजे से हरिनाम संकीर्तन आयोजित होगा। इसमें प्रसिद्ध गायक अश्वनी ग्रोवर, राजीव शास्त्री और प्रिंस छाबड़ा भजनों के माध्यम से भक्तों को निहाल करेंगे। समागम की समाप्ति पर श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर की व्यवस्था की गई है। इस दौरान सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, वीडीसी मेंबर सोनी वालिया, प्रमोद दीवान और प्रवीण अग्रवाल एम.के सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *