गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब में संगत ने मिलकर किया सिमरन

भास्कर न्यूज |लुधियाना धन-धन बाबा दीप सिंह जी के जन्मदिवस को समर्पित गुरुद्वारा श्री सुखमणि साहिब, फेज-2 दुगरी में प्रत्येक मंगलवार को जप–तप समागम की शुरुआत की गई है। यह धार्मिक समागम माता विपन प्रीत कौर के विशेष सहयोग से आरंभ किए गए थे। मंगलवार को इस श्रृंखला के अंतर्गत दूसरे सप्ताह का जप–तप समागम आयोजित किया। समागम की शुरुआत नितनेम के पाठ से की गई। नितनेम की पांच बाणियों के पाठ के उपरांत आधे घंटे के लिए गुरु का लंगर ग्रहण करने हेतु विश्राम किया गया। इसके पश्चात गुरुद्वारा साहिब के दरबार हॉल में श्री सुखमणि साहिब के पाठ आरंभ किए गए। पाठ की समाप्ति के बाद शबद कीर्तन का आयोजन किया गया, जिससे पूरा दरबार हॉल गुरबाणी की मधुर ध्वनि से गूंज उठा। आज के दीवान की सेवा गुरुद्वारा श्री सुखमणि संगीत अकादमी की ओर से निभाई गई। माता विपन प्रीत कौर ने सभी संगत को धन धन बाबा दीप सिंह जी अंग संग सहाई रहना जी का सिमरन करवाया। दीवान की समाप्ति के पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया, जिसमें केले, बिस्कुट और लड्डू संगत को वितरित किए गए। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जानकारी दी कि यह जप–तप समागम प्रत्येक सप्ताह नियमित रूप से जारी रहेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *