होली हार्ट प्रेसीडेंसी स्कूल में वार्षिक समारोह, कक्षा छठी के छात्रों ने बांधा समा

भास्कर न्यूज | अमृतसर होली हार्ट प्रेसीडेंसी स्कूल में कक्षा छठी के छात्रों द्वारा वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। “व्यवस्थाएं और नियम मनुष्य की सुविधा के लिए हैं, न कि उसे परेशान करने के लिए’ के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को हंसाया भी और भावुक भी किया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व उपमुख्यमंत्री ओम प्रकाश सोनी उपस्थित हुए। उनके साथ गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में पार्षद विकास सोनी, प्रख्यात रंगकर्मी केवल धालीवाल, वॉयस ऑफ अमृतसर की इंदु अरोड़ा व सारिका मल्होत्रा सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। स्कूल के चेयरमैन विजय सेठ और डायरेक्टर अंजना विजय सेठ ने अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का आरंभ वाहेगुरु के चरणों में शबद कीर्तन की प्रस्तुति से हुआ। प्रिं. शिल्पा विक्रम सेठ ने स्वागती भाषण में बताया कि आज के नाटक का विषय ‘टाल-मटोल’ और प्रशासनिक देरी जैसी लापरवाहियों के प्रति समाज को जागरूक करना है। छात्रों ने सुप्रसिद्ध व्यंग्य ‘जामुन का पेड़’ का मंचन कर दिखाया कि कैसे एक पेड़ के नीचे दबे आदमी को बचाने के बजाय पुलिस, मीडिया और प्रशासन फाइलों और औपचारिकताओं में उलझे रहते हैं। नाटक में दिखाया गया कि कैसे छोटे-छोटे कामों को उपेक्षा की दृष्टि से देखा जाता है, जो बाद में ‘नासूर’ बन जाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *