किराया-भत्ता वसूली का शिक्षक संघ ने विरोध किया

जयपुर | वित्त विभाग के उस आदेश का विरोध तेज हो गया है, जिसमें उसने शिक्षकों से रिकवरी करने को कहा है। शिक्षा विभाग ने सत्र 2019 से 2023 के मध्य क्रमोन्नत विद्यालयों में पदों का आवंटन नहीं किया। इसलिए इन स्कूलों में लगे शिक्षकों का वेतन ग्रामीण इलाकों से उठाया गया। अब वित्त विभाग ने ग्रामीण स्कूलों से वेतन ले रहे शिक्षकों से वसूली का आदेश जारी कर रखा है। राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने इसका विरोध किया है और वसूली को गलत बताया है। संघ के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के नेतृत्व में कोष एवं लेखा निदेशक संध्या शर्मा से मिलकर शिक्षकों से होने वाली रिकवरी को तुरंत रुकवाने की मांग की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *