56 दिन बाकी, 309 दिनों में 33 कर्ज लिए गए:चालू वित्त वर्ष में 62300 करोड़ का कर्ज बाजार से उठाया, सिंघार ने उठाए सवाल

मोहन यादव सरकार ने बाजार से आज चालू वित्त वर्ष का तैतीसवां कर्ज लिया है। जनवरी तक सरकार 30 कर्ज ले चुकी है और आज तीन नए कर्ज लिए जाने के बाद इसका आंकड़ा 33 तक पहुंच गया है जबकि अभी वित्त वर्ष के करीब दो महीने का समय बाकी है। आज लिए जा रहे कर्ज के बाद राज्य सरकार द्वारा चालू वित्त वर्ष में लिया गया कर्ज 62300 करोड़ तक पहुंच गया है। आज लिए गए तीनों ही कर्ज की 5200 करोड़ की रकम का भुगतान राज्य सरकार को बुधवार को किया जाएगा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कर्ज पर कहा कि जनता के भरोसे को गिरवी रखने का काम मोहन यादव सरकार कर रही है। एग्रीकल्चर स्कीम, सिंचाई और पॉवर प्रोजेक्ट तथा कम्युनिटी डेवलपमेंट प्रोजेक्ट्स के स्थायी निर्माण के नाम पर लिए जा रहे कर्ज के लिए वित्त विभाग ने नोटिफिकेशन में कहा है कि यह पहला लोन 1200 करोड़ का होगा जो सात साल के लिए लिया जा रहा है। दूसरा और तीसरा कर्ज 2000-2000 करोड़ रुपए के हैं जो 17 साल और 22 साल की खातिर हैं। महीने दर महीने ऐसे लिया कर्ज सिंघार बोले, प्रदेश की जनता के भरोसे को गिरवी रखा जा रहा मोहन सरकार द्वारा लिए जा रहे कर्ज को लेकर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा है कि बजट के नाम पर कर्ज ! भाजपा सरकार एक बार फिर 5200 करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है। लगातार कर्ज लेकर प्रदेश की जनता के भरोसे को गिरवी रखा जा रहा है। लगातार बढ़ता कर्ज इस बात का प्रमाण है कि दो दशकों से सत्ता में बैठी भाजपा सरकार आर्थिक मोर्चे पर पूरी तरह फेल है। कर्ज का पैसा आखिर जा कहां रहा है? जनता की मेहनत की कमाई का हिसाब दे सरकार! आज कर्ज कल प्रदेश का भविष्य …..? मध्यप्रदेश की जनता को कर्ज नहीं, जवाबदेही और सुशासन चाहिए। ये खबर भी पढ़ें… आज बाजार से 4000 करोड़ उठाएगी मोहन सरकार
मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार के लिए नए साल का पहला मंगलवार कर्ज के बोझ के साथ शुरू हो रहा है। सरकार मंगलवार को बाजार से 4 हजार करोड़ रुपए का नया कर्ज लेने जा रही है। कर्ज की राशि बुधवार को मिलेगी। चालू वित्त वर्ष में 1 अप्रैल से 31 दिसंबर 2025 तक प्रदेश सरकार पहले ही 53100 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। मंगलवार को लिए जाने वाले नए कर्ज के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 57100 करोड़ रुपए तक पहुंच जाएगा।ये खबर भी पढ़ें

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *