रांची| शब-ए-बरात को लेकर रांची यूनिवर्सिटी और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी (डीएसपीएमयू) द्वारा नोटिस जार कर दिया है। बुधवार को दोनों विवि में अवकाश रहेगा। आरयू में पहले यह अवकाश 5 फरवरी को होना था, जिसमें बदलाव कर चार फरवरी को किया गया। आरयू में परीक्षाएं पूर्व तय कार्यक्रम के अनुसार होगी। वहीं डीएसपीएमयू में बुधवार को होने वाली परीक्षाएं गुरुवार को आयोजित होंगी।


