कांग्रेस दिखावे के लिए आंदोलन कर रही: भाजपा

डौंडी| भाजपा नेता रामनारायण धनकर ने कांग्रेस के मनरेगा बचाव आंदोलन को नौटंकी करार देते हुए कहा कि कांग्रेस मनरेगा के नाम पर नहीं, बल्कि अपने खोए हुए राजनीतिक अस्तित्व को बचाने के लिए सड़क पर उतरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल दिखावे के लिए आंदोलन कर रही है, जबकि वास्तविकता यह है कि वह महात्मा गांधी के नाम की आड़ में प्रभु श्रीराम के विचारों का विरोध कर रही है। विकसित भारत गारंटी रोजगार आजीविका मिशन (ग्रामीण) के रूप में नया कानून लेकर आई है, जो ग्रामीण विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण और सकारात्मक कदम है। जहां मनरेगा के तहत ग्रामीण परिवारों को केवल 100 दिन का रोजगार मिलता था, वहीं नई जी-राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीण परिवारों को 125 दिन के रोजगार की गारंटी प्रदान की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *