जयपुर | सहकार भवन, 22 गोदाम स्थित सेवा सदन में आरएसएस के प्रकल्प अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के महिला आयाम का वर्ग संपन्न हुआ। इसमें राज्य के तीनों प्रांत जयपुर, जोधपुर और चित्तौडगढ़ से हर जिले से ग्राहक पंचायत की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया। प्रत्येक जिले की समस्याओं से संगठन को अवगत कराया। संगठन की रणनीति और समाज में उनका योगदान विषय पर चर्चा हुई। बता दें कि समाज में ग्राहक जागरण और बाजार पर अधिकांशतः महिलाओं की ही महत्ती भूमिका रहती है।


