21 फरवरी से दो दिवसीय कोटा महोत्सव:मास्टर शेफ, पेट-शो,करियर फेयर, सेलिब्रिटी नाइट सहित कई आयोजन होंगे

कोटा में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 21 फरवरी से दो दिवसीय कोटा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कोटा महोत्सव में मास्टर शेफ प्रतियोगिता, करियर फेयर, सामूहिक घूमर नृत्य, सेलिब्रिटी नाइट, हैरिटेज वॉक, कचौरी फेस्ट सहित कई आयोजन होंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। महोत्सव की शुरुआत 21 फरवरी को गोदावरी धाम पर श्री गणेश वंदना से होगी। इसी दिन शौर्य घाट रिवर फ्रंट पर मास्टर शेफ प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसके अलावा फोटो प्रदर्शनी, दीदी रो हाट, करियर फेयर एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आयोजन होगा। शाम 4 से 5 बजे सामूहिक घूमर नृत्य, 5 से 7 बजे तक चम्बल महाआरती व 7 बजे बाद सेलिब्रिटी नाइट का आयोजन होगा। इसी दिन किशोर सागर तालाब पर सुबह फ्लावर-शो का आयोजन किया जाएगा। 22 फरवरी को सुबह 7 बजे हैरिटेज वॉक का आयोजन होगा, जो मथुराधीश मंदिर से शुरू होकर गढ़ पैलेस, पद्भनाभ मंदिर, किशोरपुरा गेट, कोटड़ा हाउस, कैथूनीपोल होते हुए सुभाष चौक, टठेरा गली होकर रामपुरा कोतवाली तक हैरिटेज वॉक निकलेगी। इस दौरान जगह-जगह कचौरी फेस्ट के तहत कचौरियां खिलाई जाएगी। 11 बजे शौर्य घाट चम्बल रिवर फ्रंट पर पेट-शो का आयोजन होगा। इसके अलावा कोटा डोरिया फैशन-शो, टॉक सेशन एवं फिल्म फेस्टिवल आयोजित होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *