उज्जैन में युवा संगम रोजगार मेला:300 से ज्यादा पदों के लिए कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी

उज्जैन के रोजगार कार्यालय में बुधवार को एक दिवसीय युवा संगम रोजगार मेला लगा है। इस मेले में स्वरोजगार और अप्रेंटिसशिप के लिए कई बड़ी कंपनियां आएंगी। उज्जैन और आसपास के युवाओं को यहां नौकरी पाने का मौका मिलेगा। मेले में 18 से 40 साल के युवा, जो 5वीं से लेकर पोस्ट ग्रेजुएशन तक किसी भी विषय में पास हों और तकनीकी योग्यता वाले उम्मीदवार भी हिस्सा ले सकते हैं। मध्यप्रदेश शासन के युवा संगम कार्यक्रम के तहत जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र और शासकीय आईटीआई द्वारा 04 फरवरी, बुधवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, महाश्वेता नगर, इस्कॉन मंदिर के सामने किया गया है। कौन-कौन सी कंपनियां आएंगी
कटारिया ग्रुप, बोकेम हेल्थकेयर, न्यू जील फैशन वियर, आइसेक्ट लिमिटेड, एसबीआई लाइफ, भारतीय जीवन बीमा निगम, स्वतंत्र माइक्रोफिन, भागीरथ मोटर्स, मदर सन ऑटोमेटिव, टीएससीएफएम सेज फाउंडेशन, प्रतिभा स्वराज प्रा. लि., पुखराज हेल्थ केयर, बेस्ट लाइफस्टाइल अपैरल, बालाजी सिक्योरिटी सर्विसेज, ईवे आईटी सॉल्यूशंस और कई अन्य कंपनियां। कौन-कौन से पद हैं
सेल्स एक्जिक्यूटिव, टेक्नीशियन, ट्रेनर, टीम लीडर, बैंक ऑफिस, सुरक्षा गार्ड, ऑपरेटर, हेल्पर, ऑफिस बॉय आदि।
महिलाओं के लिए हेल्पर और ऑपरेटर के पदों के लिए भी विशेष भर्ती है। क्या लाना होगा
आवेदक अपनी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, बायोडाटा की प्रतियां और आधार कार्ड की फोटोकॉपी साथ लाएं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *